गंगापार, फरवरी 22 -- क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में बदहाल सड़कों से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। ग्रामीणों ने सड़क ठीक न कराए जाने पर मतदान के बहिष्कार की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क शीघ्र नहीं बनी नहीं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। भदोही संसदीय क्षेत्र के विधानसभा प्रतापपुर अंतर्गत मोहनगंज से पुरुषोत्तमपुर मार्ग, पुरुषोत्तमपुर से बरेठी मार्ग, बरेठी से फतूहां मार्ग की हालत खराब है। बदहाल सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क बीते दो दशक सड़क उसी दशा में है। बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का पैदल चलना दूभर हो गया है। सड़क से आने जाने वाले वाहनों की वजह से निकली धूल ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना दिया है। बदहाल सड़क और जल जीवन मिशन योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार से नाराज ला...