चंदौली, दिसम्बर 23 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव का मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायत के बाद मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। मांग की कि जल्द से जल्द मार्ग मरम्मत कराई जाए। जिससे आवागमन में सहूलियत हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों के यहां तक पिछले 20 सालों से लेकर आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ। गांव के पास से जाने वाले नाले पर अतिक्रमण हो गया है। गांव में जाने के लिए रास्ता बहुत खराब है। दिव्यागों को व्हीलचेयर से चलना मुश्किल होता है। घरों के सामने गंदा नाला बहता है। गंदा नाला के दोनों तरफ बीस फीट का रास्ता था लेकिन उसे भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। ड्रेन के दोनों तरफ अवैध कब्जा है। इसी तरह से जितेंद्र सिंह ने बता...