बलिया, जनवरी 25 -- बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के चंदायर बलीपुर गांव में लाखों रुपए से बना सामुदायिक शौचालय शराबियों का अड्डा बन गया है। प्रधान प्रतिनिधि लाल बहादुर भारती ने बताया कि यह शौचालय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है, जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शौचालय में चारों तरफ शराब का पाउच दिखता है और गंदगी का अंबार लगा हुआ है तथा फर्श टूटे पड़े हैं। कोई सुविधा नहीं होने के चलते इसकी हालत बदतर हो गई है। शौचालय के रखरखाव के लिए कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस सम्बंध में एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी वहां पर सचिव की तैनाती नहीं है। जल्द ही शौचालय की व्यवस्था सही कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...