संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर लाखों रुपया खर्च हो गया, लेकिन पोखरे की हालत नहीं सुधरी। पोखरा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां पर न तो दुकानें बन सकी और न ही पर्यटक आ रहे हैं। पोखरे के आस पास ईंट, गिट्टी बिखरी हुई है। एक्का-दुक्का बच्चे खेलने के लिए आ जाते हैं। समूचा तालाब जलकुंभी से पटा हुआ है। नगरपालिका भी अब ध्यान नहीं दे रही है। लाखों रुपया खर्च होने के बाद पोखरे की हालत सुधरी नहीं। शहर के मध्य समय माता मंदिर का पोखरा मौजूद है। पास में समय माता का मंदिर होने की वजह से इस पोखरे का महत्व और बढ़ जाता है। तीन साल पूर्व जिला प्रशासन ने सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए पोखरे के पास से सुलभ शौचालय और डूडा कार्यालय को हटवा दिया। धोबी घाट को भी यह...