छपरा, जुलाई 18 -- छपरा, एक संवाददाता।शहर का प्रमुख राजेंद्र सरोवर पार्क नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण बदहाली की दहलीज पर पहुंच चुका है। गंदगी व कचरे के अंबार से भरा -पूरा सरोवर का प्रदूषित पानी स्थानीय लोगों को खतरे का संकेत दे रहा है। नगर निगम से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर साधना पुरी में यह सरोवर है लेकिन इस सरोवर की स्थिति काफी खराब है। सरोवर के पार्क में पहले सुबह में सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए आते थे लेकिन इधर एक साल से सरोवर के पश्चिम साइड में तीन जगहों पर इतना बड़ा लंबे आकार में गड्ढा हो गया है कि लोग पार भी नहीं कर पा रहे हैं। सरोवर की नहीं की जाती साफ सफाई इस सरोवर की साफ सफाई भी नहीं की जाती। चारों तरफ कचरे के अंबार से यह सरोवर पट चुका है। इस पार्क के बीच में इतना बड़ा तालाब है कि इसकी एक झलक पाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.