कानपुर, जनवरी 28 -- शिवली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। निर्माण व सुंदरीकरण की निर्धारित समयावधि से करीब तीन साल से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी काम पूरा न हो सका है। आलम यह है कि आज भी लालपुर शिवराजपुर गांव में चयनित अमृत सरोवर तालाब बदहाली का शिकार है। इससे लाखों रुपये का वारा-न्यारा होने के बाद भी आज दिन तक अव्यवस्थाओं का शिकार अमृत सरोवर जिम्मेदार लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। बारिश के पानी की बूंद-बूंद सहेजने के लिए तालाबों को दुरुस्त करने के लिए अमृत सरोवर योजना के रूप में पिछले तीन साल पहले शुरू हुई थी। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मैथा ब्लॉक क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में पन्था देवी मंदिर के समीप करीब दो बीघे क्षेत्रफल में फैले तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चयनित कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.