सिद्धार्थ, मई 16 -- ककरहवा। क्षेत्र के एनएच 28 सड़क मार्ग के पश्चिम सटे जंगल में गौतम बुद्ध वन विहार पार्क बनाया गया था। यह पार्क भाजपा शासन काल में वन एवं उद्यान मंत्री रहे स्व. धनराज यादव की पहल पर बनाया गया था, लेकिन आज यह पार्क बदहाली का शिकार है। इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, स्लाइडर आदि लगाया गया था। बगल में ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वर्तमान समय में झूला पार्क से गायब है। स्लाइडर टूट चुका है। इससे मनोरंजन का केंद्र रहे पार्क से लोगों ने दूरी बना लिया है। अब यह जीर्ण शीर्ण हाल में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों ने पार्क को व्यवस्थित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...