नोएडा, मई 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के सिरसा खादर गांव में ट्यूबवेल के पानी में नहाते समय नशे में धुत युवकों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर चाचा-भतीजे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेवर क्षेत्र के सिरसा खादर गांव शिव सिंह के परिवार के सदस्य बुधवार को खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और ट्यूबवेल के पानी में नहाने लगे। आरोप है कि नशे में धुत युवक नहाते समय तेज आवाज में गाली-गलौज करने लगे। शिव सिंह के चाचा और भाई ने बदसलूकी का विरोध किया तो आरोपी युवक उग्र हो गए। उन्होंने अपने कुछ साथियों को बुलाकर चाचा-भतीजे के साथ मारपीट की। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.