साहिबगंज, मार्च 19 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में बुधवार से मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है। हवा 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने साहिबगंज जिला समेत पूरे संताल परगना क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह मिजाज अगले तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक तेज हवा के बीच गर्जन के साथ ठनका गिरने से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। खुले स्थानों पर ठनका गिरने से लोगों और मवेशियों को घायल कर सकता है। जानलेवा भी साबित हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी -घर के अंदर रहें,खिड़कियों और दरवाजे को बंद रखें। यदि संभव हो यात्रा से बचें -सुरक्षित स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.