बागपत, जनवरी 21 -- बागपत। कड़ाके की ठंड और दो दिन से मौसम में हुए बदलाव के चलते कई बीमारियां बढ़ गई हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। इसमें हड्डी-जोड़ों में दर्द, अकड़न के साथ ही त्वचा की बीमारी सोरायसिस के मरीज अधिक रहे। पर्चा काउंटर पर भीड़ के चलते कई बार मरीजों-तीमारदारों में धक्का-मुक्की भी हुई। मंगलवार को मौसम साफ होने की वजह से जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे तक पर्चा काउंटर पर मरीजों की खासी भीड़ जुट गई थी। भीड़ को देखते हुए तीन काउंटर खोले गए थे। इसके बावजूद कतार में मरीजों-तीमारदारों में कई बार धक्कामुक्की तक हुई। वहीं, ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन और त्वचा विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने के लिए रही। चिकित्सकों ने बताया कि इस मौसम में रक्तसंचार प्रभावित होता है। इस मौसम में त्वचा की बीमारियों का हमला बढ़ता जा रहा है। ऐ...