नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस बार ट्रेंड में बदलाव दिखा है। पास फीसद में जहां बढोतरी देखी गई है वहीं 10वीं और 12वीं में 90 फीसद से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में कमी देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव को सकारात्मक रूप से देखने की जरूरत है। 10वीं की परीक्षा में वर्ष 2025 में 90 फीसदी अंक से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 1,99,994 है जो बीते वर्ष से 12390 कम है। इसी तरह 12वीं में वर्ष 2025 में 90 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 1,11,544 है जबकि यह संख्या वर्ष 2024 में 1,16,145 छात्र थी। माउंट आबू पब्लिक स्कूल रोहिणी की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा का कहना है कि अब बच्चों को यह पता है कि नंबर ही सब कुछ नहीं है। उसके लिए सीखना, तकनीकी रूप से दक्ष होना भी जरूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.