मुरादाबाद, फरवरी 13 -- दो महीने तक कड़ाके की ठंड का दौर बना रहने के बाद फागुन में अब काफी तेजी से मौसम बदलाव की आहट दर्ज करा रहा है। सर्दी के प्रकोप में अब काफी कमी आ रही है और घटती हुई सर्दी में मौसम का पारा औसत से ऊपर की तरफ जाना शुरू हो गया है। मुरादाबाद में शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था जोकि लगभग औसत के बराबर ही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.