अमरोहा, मार्च 17 -- मौसम में बदलाव के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। घने बादल छाने व तेज हवा चलने से बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। किसान फसलों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसान अब तेजी से सरसों की फसल को समेटने में जुट गए हैं। तेजा हवा चलने से हसनपुर व उझारी क्षेत्र में गेहूं की फसल गिरने के मामले सामने आए हैं। उधर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। जिले के 72 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी है। बुवाई के बाद किसानों को अधिक तापमान सता रहा था। किसानों को बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार अधिक सिंचाई करनी पड़ी रही है। जिले के अधिकांश किसानों की सरसों की फसल तैयार है। क्षेत्र में सरसों की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। लेकिन पिछले दो दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.