शिमला, नवम्बर 6 -- Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। लाहौल-स्पीति जिला का ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो पिछले दिन से 3.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, रिकांगपिओ में 4.1 डिग्री और शिमला के नारकंडा में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का औसतन न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.