पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। बदले हुए समय से गुरुवार को ट्रेनों की रवानगी शुरू हुई तो कई यात्रियों की ट्रेन मिस हो गई। यह नहीं नए साल पर कान्हा की नगरी जाने वाले यात्रियों की सुबह ट्रेन उस वक्त छूट गई कि जब ट्रेन में यात्रियों की संख्या अधिक थी। इसके बाद लोगों ने अपने अपने निजी साधनों या फिर बरेली और अन्य साधनों से मथुरा का सफर किया। नए साल पर हर बार की तरह लोग मथुरा जाने को सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह करीब साढे पांच बजे मथुरा जाने वाले यात्रियों की भीड़ इस कदर बढ़ी कि कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। आलम यह रहा कि बाद में अपने अपने निजी साधनों से लोगों को रवाना होना पड़ा। कुछलोग तो कार से और कुछलोगों ने बरेली पहुंच कर ट्रेन ली। पांच मिनट ले पहुंचे तो नहीं मिली ट्रेन इसके अलावा बदले हुए समय में रवाना हुई ट्रेनों की वजह से भी कई यात्रियों ...