रांची, अक्टूबर 17 -- Jharkhand Weather: मानसून के विदा होते ही झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। कोल्हान में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। इससे सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिवाली तक ठंड और बढ़ने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोल्हान में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, रांची में 19.9 डिग्री, डाल्टनगंज और बोकारो में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव और नमी घटने से तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है।आज बादल छाएंगे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.