बगहा, मार्च 18 -- बेतिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बेतिया और मझौलिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुशील श्रीवास्तव और संजय सिंह ने संयुक्त रुप से की। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि बिहार सरकार कानून व्यवस्था को लागू करने में असफल हो गई है। मौके पर जिला के सचिव ओमप्रकाश क्रान्ति,बबलू दुबे ,केदार चौधरी, अंजारुल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...