लखीसराय, फरवरी 25 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले बिहार राज्य कमेटी के आह्वान पर बदलो बिहार महाजुटान रैली में भाग लेने के लिए संपर्क अभियान यहां चलाया गया। जिला भाकपा माले सचिव चंद्रदेव यादव की अगुवाई में नगर परिषद तथा पंचायतों में लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई। इन्होंने कहा कि बिहार हर सामाजिक और राजनैतिक बदलाव में आगे रहा है। हमें भाजपा की सत्ता हड़प साजिश को परास्त करना है और न्यायपूर्ण नए बिहार के लिए संघर्ष तेज करना है। नीतीश सरकार पर महिलाओं को ठगने का आरोप लगाया गया। पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य महाजुटान के मुख्य वक्ता हैं। पार्टी के पर्चे का वितरण किया गया। विभिन्न स्थानों के रसोइया संघ के सदस्यों से भी संपर्क कर के महाजुटान में भाग लेने को कहा गया।

हिंदी ...