मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के रूसेरा घाट स्टेशन के पास मालगाड़ी का टैंकर बैगन बेपटरी होने से मंगलवार को मुजफ्फरपुर आने वाली दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। जोगबनी-दानापुर 26301 वंदे भारत और नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ 20503 राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया। दोनों ट्रेनें खगड़िया-बरौनी-समस्तीपुर रूट से चलीं। मार्ग बदलने की वजह से वंदे भारत सुबह 9.40 बजे की जगह दोपहर 1.37 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची। रूट बदलने से सलौनी, हसनपुर रोड के अलावा समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर में भी वंदे भारत के यात्रियों को परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.