प्रयागराज, फरवरी 4 -- रजिस्ट्री के लिए बैनामों के नियमों में बदलाव के बाद स्टांप एवं निबंधन कार्यालय को बड़ा नुकसान हो रहा है। आधार के सत्यापन में तो समस्या हो ही रही है, लेकिन इसके कारण उप निबंधक कार्यालयों में स्थिति यह है कि रोज कर्मचारी तनाव में काम कर रहे हैं। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। जमीन के बैनामे के लिए एक फरवरी से आधार सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है। एक फरवरी को रविवार होने के कारण दो फरवरी से यहां काम शुरू हो सका। आम दिनों में जहां उप निबंधक कार्यालय में 400 से 450 बैनामा होता था। वहीं पहले दिन सभी कार्यालयों में 160, दूसरे दिन 259 और तीसरे दिन 266 बैनामे ही हो सके। इससे पहले दिन कुल एक करोड़ 37 लाख, 22 हजार 290 रुपये, दूसरे दिन कुल एक करोड़ 76 लाख 58 हजार 510 रुपये, तीसरे दिन बुधवार को दो करोड़ 36 लाख 10 जार 280 रुपये ...