मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- गुरुवार को आर्य समाज मंदिर में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए पावर कारपोरेशन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी और देहात क्षेत्र में बदले गए विद्युत जर्जर तार और खंभों में बड़ा घोटाला किया गया है। कंपनी के साथ विभागीय अफसरों ने मिलीभगत कर अरबों रुपये की बंदरबांट की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा इस मामले की जांच की जाए। जांच में सभी कुछ साफ हो जायेगा। यदि जांच नहीं कराई गई तो फिर संगठन आंदोलन करेगा। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार की जांच नहीं होने पर 27 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना देने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में बिजली आपूर्ति सुधार योजना के अन्तर्गत बड़ा काम होने का दावा किया गया है। इसमें ठेका पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.