लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष श्री सुखैर भगत के नेतृत्व में राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा कार्यालय के समीप विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। सुखैर भगत ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड तथाकथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई से इनकार किए जाने तथा प्रवर्तन निदेशालय को फटकार लगाए जाने के बाद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर इसे सत्य और संविधान की जीत बताते हुए भाजपा की बदले की राजनीति की निंदा की। सुखैर भगत ने अपने वक्तव्य में कहा कि नेशनल हेराल्ड केस पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के रुख से यह स्पष्ट हो गया...