पटना, नवम्बर 25 -- पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड के बदले नया सरकारी आवास आवंटित किए जाने पर राजद ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार का यह आदेश भाजपा के बढ़ते दखल का परिणाम है। भाजपा के कारण ही यह आदेश जारी हुआ है। बदले की भावना से यह कार्रवाई की जा रही है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है, उसके मंत्री सुलझे हुए हैं। लेकिन सरकार में भाजपा की दखलंदाजी बढ़ गई है। वैसे भी भाजपा का इतिहास राजनीतिक द्वेष का रहा है। राजनीति में शुचिता जैसे शब्द भाजपा के शब्दकोष में नहीं हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर भी नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, नितिन नवीन जैसे लोगों का आवास नहीं खाली कराया गया था। लेकिन भाजपा ने बदले की भावना से...