कटिहार, अगस्त 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले का मौसम अगले 24 घंटे में करवट लेने वाला है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक जिले में दिन और रात के तापमान में कमी की संभावना है। आसमान में करीब 80 फीसदी बादल छाए रहेंगे और देर रात तक कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में 60 फीसदी बादल छाए रहे और देर रात तक बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। 8 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। अगले 24 घंटे में 5.5 मिमी बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न भागों में 5.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। हवा की दिशा में भी बदलाव होगा। पुरवा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.