अंबेडकर नगर, मई 2 -- गर्मी और उमस से बेहाल जनजीवन को हल्की राहत मिली है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी का असर मौसम पर पड़ा है। पारा नीचे खिसक गया है। तापमान कम होने से उमस में कमी हुई है। बीते अप्रैल माह में मौसम का मिजाज बेहद तल्ख बना हुआ था। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। तापमान से भीषण गर्मी और उमस हो रही थी। बारिश ने होने से तापमान कम होने के बजाय बढ़ रहा था। इसका आमजन के जीवन पर असर पड़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल तो किसान फसल की बर्बादी से चिंतित थे। गर्मी अधिक होने से बच्चों को स्कूल आने जाने में हो रही परेशानी से स्कूल का समय बदल दिया गया है। हालांकि बीते बुधवार से मौसम की तल्खी में कमी आने लगी। तापमान कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने से उमस कम हो रही है। इससे लोगों ने राहत महसूस की। मौ...