नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। यात्रियों की सुविधा के लिए पानीपत जंक्शन से बादली स्टेशन और बादली से कुरुक्षेत्र के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04484 पानीपत से 22, 23, 25, 29, 30 नवंबर और 5 दिसम्बर की सुबह 11:30 बजे चलकर दोपहर 1:30 बजे बादली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में इन्हीं छह दिन गाड़ी संख्या 04483 बदली से दोपहर 3:40 बजे चलकर शाम 6:50 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...