बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- बदली व्यवस्था तो मरीजों को मिलने लगीं सुविधाएं सदर अस्पताल में मुफ्त में हो रहा हर्निया समेत अन्य ऑपरेशन नालंदा के साथ ही दूसरे जिलों से रोगी आ रहे इलाज व सर्जरी के लिए फोटो : सदर ऑपरेशन : सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती रोगी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदली हुई व्यवस्था से अब मरीजों को राहत मिल रही है। आयुष्मान भारत योजना के अलावा मुफ्त में हॉर्निया, हाइड्रोसील, एपेंडिक्स समेत अन्य बीमारियों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। इससे नालंदा के साथ ही अन्य जिलों से रोगी यहां इलाज व ऑपरेशन के लिए पहुंचने लगे हैं। पिछले 10 दिनों में हॉर्निया से पीड़ित एक दर्जन से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। चंडी के रामपाल पासवान, छोटी छरियारी के अशोक रावत, सूरजगढ़ा लखीसराय के श्रवण क...