संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बदली युक्त मौसम लगातार बना हुआ है। इस प्रकार का मौसम संक्रामक बीमारियों के लिए जाना जाता है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव होने की वजह से संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलीयुक्त संक्रामक बीमारियों के लिए मुफीद माना जाता है। जिले में बुधवार को भोर में हल्की बदली छाई रही। उसके बाद धूप निकली। दिन में फिर हल्की बदली कभी कभार छा जा रही थी। चार किमी प्रतिघंटा की गति से पुरवा हवाएं चल रही थीं। दोपहर बाद चटख धूप निकली और लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। लोग थोड़े थोड़े अंतराल पर शीतल पेय की तलाश करते रहे। लगातार पुरवा हवाओं के चलने की वजह से वातावरण में नमी बढ़ती जा रही है। आर्द्रता अधिक होने के कारण आसमान में बदली छा रही है। इस प्रकार के मौसम में वैक्टीरिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.