मऊ, जुलाई 21 -- मऊ। जिले में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में कभी काले तो कभी भूरे बादलों का डेरा लगा रहा। दिन सिर्फ बूंदाबादी और आसमान में बादलों की आवाजाही किसानों को ढांढ़स बंधाते रहे। आसमान में बादलों के डेरा से ऐसा लग रहा है कि बरसात बढ़ेगी, लेकिन पिछले दो दिनों से सिर्फ बूंदाबादी हो रही है। हालांकि, फसलों पर इस प्रकार की बारिश का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान और किसानों में निराशा देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जल्द ही जिले में अच्छी बरसात होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 30.7 और अधिकतम 35.00 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले से इंद्रदेव रुठे हुए हैं। बीते चार दिनों से हल्की भी बारिश नहीं हुई। अगर कहीं हुई भी तो सिर्फ बूंदाबांदी तक ही सीमित रहा। इससे न खेतों की प्यास बुझी और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.