औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- औरंगाबाद शहर की यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव के बाद रमेश चौक पर वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ है, जबकि महाराजगंज रोड पर ट्रैफिक की बढ़ी आवाजाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी जीटी रोड में बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को रमेश चौक गोलंबर से सीधे कलेक्ट्रेट, ब्लॉक मोड़ होते हुए महाराणा प्रताप जाने की अनुमति नहीं दी गई है और वहां बैरिकेटिंग कर दी गई है। ऐसे वाहनों को रमेश चौक से महाराजगंज रोड की ओर मोड़ा जा रहा है और फिर निर्धारित कट से यू-टर्न लेकर दोबारा रमेश चौक पहुंचना पड़ रहा है। इस बदलाव से रमेश चौक पर पहले की तुलना में वाहनों का जमावड़ा कम हुआ है और आमजन को कुछ राहत मिली है, लेकिन महाराजगंज रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने ...