अंबेडकर नगर, मई 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गर्मी और उमस से बेहाल जनजीवन को हल्की राहत मिली है। कहीं कहीं हल्की बारिश और कहीं कहीं बूंदाबांदी का असर मौसम पर पड़ा है। पारा नीचे खिसक गया है। तापमान कम होने से उमस में कमी हुई है। बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बेहद तल्ख बना हुआ था। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। तापमान से भीषण गर्मी और उमस हो रही थी। बारिश ने होने से तापमान कम होने के बजाय बढ़ रहा था। इसका आमजन के जीवन पर असर पड़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल तो किसान फसल की बर्बादी से चिंतित थे। हालांकि बीते रविवार को बारिश से मौसम की तल्खी में मामूली कमी हुई थी। वहीं मंगलवार की सुबह हुई बूंदाबांदी और बदली से तापमान कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने से उमस कम हुई है। इससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.