देवरिया, अक्टूबर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। बदली और बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात होने पर धान की फसल खराब हो सकती है। धान की फसल गिर गयी तो कटाई करने में दिक्कत होगी। किसानों को यही चिंता सता रही है। बुधवार की सुबह से शाम तक बदली छाई रही और बूंदाबांदी होती रही। इससे पारा में गिरावट होने से ठंड बढ़ गयी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार से ही बदली छाई रही। मंगलवार की भोर में मौसम बदल गया और बादल छाने के बाद हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आ गयी, इसके बाद ठंडक बढ़ गयी और मौसम सुहाना हो गया। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाये रहे और सुबह बूंदाबांदी हुई। मौसम का रूख देखकर किसानों की चिंता बढ़ गयी है। क्योंकि धान की फसल कटने की कगार पर है। इस दौरान बारिश के साथ हवा भी चली त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.