बिजनौर, जनवरी 31 -- जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह व शाम में जहां ठंड बढ़ी हुई है, वहीं दिन भर निकली तेज धूप ने मौसम को गुनगुना बनाया हुआ है। रात के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कोहरा भी दिखाई दिया। जिससे सुबह में ठंड ने आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह जल्दी निकलने वाले मजदूरों, किसानों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। प्रातः सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत और शाम के समय 66 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.