बिजनौर, फरवरी 2 -- जिले में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। गरज-चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। रात भर हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई और लोगों को सर्दी का तीखा एहसास हुआ। रविवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे ठिठुरन बनी रही, जिससे खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का असर बाजारों पर भी साफ नजर आया। आम दिनों की तुलना में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापतान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत और शाम को 76 प्रतिशत रही। जबकि 3.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का असर बने रहने की संभावना जत...