कौशाम्बी, फरवरी 3 -- फरवरी माह की पहली तारीख से धीरे-धीरे बिगड़ रहा मौसम का मिजाज मंगलवार की सुबह अचानक बदल गया। सर्द हवाओं के चलने के बाद लगभग दस बजे सुबह से ही रिमझिम बारिश होने लगी। मौसम का मिजाज बदलने से जहां ठंड और गलन बढ़ गई, वहीं दूसरी ओर गेहूं की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। जनवरी माह की नौ तारीख के बाद से मौसम साफ हो गया था। इस दौरान बीच-बीच में कोहरा पड़ने से रात की ठंडक बरकरार रहती थी। लेकिन फरवरी माह की पहली तारीख से ही मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बिगड़ने लगा था। इसके बाद मंगलवार की सुबह अचानक तेज सर्द हवाएं चलने लगीं। सर्द हवाओं के चलने के बाद आसमान में छाए घने काले बादलों के साथ सुबह अचानक रिमझिम फुहार पड़ने लगी। जिले भर में हुई रिमझिम बारिश से दिन की ठंड में अचानक इजाफा हो गया और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। गलन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.