अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। अच्छी बारिश के आसार बने हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल तापमान में आई गिरावट से किसानों और आमजन के चेहरे पर सुकून नजर आया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार शाम अमरोहा में झमाझम बारिश हुई। रातभर आसमान में बादल छाए रहे। गुरुवार को भी मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं और बादलों के छाने से मौसम पूरी तरह बदल गया। तापमान में गिरावट आई और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका था कि आठ से दस मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के अलावा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.