रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। सुबह के समय में मौसम बदला हुआ नजर आया। वातावरण में चारों ओर घने कोहरे की चादर लिपटी हुई थी। ऐसा लगा मानों सर्दी की शुरूआत आज से हुई हो। घनघोर कोहरे के बीच में सड़कों पर वाहनों को थमकर चलना पड़ा। अजीतपुर बाईपास की तरफ वाहन हेडलाइट जलाकर अपनी दिशा में आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, 10 बजते ही कोहरा पूरी तरह से छंट गया और आसमान से सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। इससे पहले भी कुछ दिनों पहले शाहबाद, स्वार आदि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में फरवरी में जाती हुई ठंड में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला था। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि अब सर्दी लौट चुकी है। होली के बाद से दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...