देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड का प्रकोप समाप्त होने और गर्मी बढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी के मेडिसीन,आर्थो और मानसिक विभाग में मरीजों की भीड़ लगी रही। कुछ लोगों ने मरीज को पहले दिखाने को धक्का-मुक्की भी की। वहीं दवा लेने, जांच को सेंपल देने को भी मरीजों की भीड़ लगी रही। इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। तापमान में बदलाव से लोग सर्दी,जुकाम, बुखार व सिर दर्द की चपेट में आने लगे हैं। मंगलवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी में डाक्टर से दिखाने को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ मेडिसीन व आर्थो विभाग में रही। यहां पर मरीजों की खचाखच भीड़ रही। पहले दिखाने को लेकर डाक्टर कक्ष के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों से मरीज...