सीतामढ़ी, अप्रैल 30 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। दो दिनों के बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया। सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। ठंडी हवा चल रही थी। हवा चलने से मौसम काफी अच्छा हो गया। जिले में कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। लेकिन दोपहर में एक बार फिर तेज धूप निकली। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद में बताया कि अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं जिले में मंगलवार को 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.