पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे गर्मी की ओर करवट बदलने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप और हल्की गर्माहट ने लोगों को दोपहर के समय गर्मी का अहसास कराया, जबकि सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की आद्रता 82 प्रतिशत तथा शाम की आद्रता 52 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण हल्की उमस महसूस की गई, वहीं दोपहर बाद नमी में कमी आने से मौसम शुष्क होता गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से यह संकेत मिल रहा है कि इस वर्ष गर्मी अपने तेवर पहले ही दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 एवं 24 फरवरी को आसमान में छिटपुट बादल छाए र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.