फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर के अति व्यस्ततम शादीपुर चौराहे पर खड़ा जर्जर पोल मोहल्ले वासियों के भय का कारण बना था। कई बार की जाने वाली शिकायतों के बावजूद पोल को न बदले जाने के कारण राहगीरों संग मोहल्ले वासियों पर हादसों का भी खतरा मंडरा रहा था। मोहल्ले वासियों को होने वाली समस्याओं के चलते आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 16 फरवरी के अंक में खबर का प्रकाशन किया जिसके बाद जर्जर पोल को बदलवा दिया गया। सड़क किनारे लगा लोहे का बिजली पोल पूरी तरह जर्जर होने के साथ ही नीचे से पूरी तरह खोखला हो गया था, जो महज थोड़े से सहारे से टिका था साथ ही इसमें बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था। जिसके तेज हवा या हल्की टक्कर से गिरने का भी खतरा था, शादीपुर चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों के साथ ही हजारो राहगीरों का आवागमन होने के साथ ही विभिन्न ...