गोड्डा, फरवरी 11 -- गोडडा प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की आहट के साथ ही शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर अब सिर्फ एक ही चर्चा है-इस बार नगर की बागडोर किसे सौंपी जाए? मतदाता केवल उम्मीदवारों के नाम पर नहीं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर मंथन करते नजर आ रहे हैं। शहरवासी साफ तौर पर कह रहे हैं कि इस बार चुनाव केवल पद हांसिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि नगर की ज्वलंत समस्याओं के स्थायी समाधान का अवसर है। जलजमाव, नाली-सफाई, पेयजल संकट, सड़क की बदहाल स्थिति, स्ट्रीट लाइट की कमी और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याएं लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में मतदाता अब ऐसे प्रतिनिधि की तलाश में हैं जो केवल आश्वासन न दे, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से समस्याओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.