सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। शहर के चौक-चौराहों से लेकर तंग गलियों तक, शायद ही कोई ऐसी जगह बची हो जहां प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और पंपलेट नजर न आ रहे हों। आलम यह है कि शहर में चुनावी प्रचार सामग्रियों की बाढ़ आ गई है। सुबह होते ही चुनावी भोंपू का शोर शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक मोहल्लों की शांति को चुनावी गीतों और वादों से भर रहा है। प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस चुनावी गहमागहमी के बीच शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले फुटपाथ दुकानदार इस बार निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। आम तौर पर उपेक्षित रहने वाला यह वर्ग इस बार नई सरकार से कई बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। ...