गुड़गांव, जनवरी 11 -- गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा लॉन्च किए गए नीव पोर्टल से गुरुग्राम की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिले में संचालित सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक डेटा अब एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निगरानी को मजबूती मिलेगी। गुरुग्राम शिक्षा के बड़े हब के रूप में उभरा है। जिले में इस समय एक सरकारी और 10 निजी विश्वविद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 90 हजार से एक लाख छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। नीव पोर्टल के लागू होने से इन सभी संस्थानों को अपने शैक्षणिक प्रदर्शन, रिसर्च कार्य, फैकल्टी की स्थिति, छात्रों की संख्या और संसाधनों का नियमित डेटा अपलोड करना होगा। छात्रों को कैसे होगा फायदा: विशेषज्ञों का मानना है कि नीव पोर्टल के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.