जौनपुर, मई 17 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली से चंद कदम दूर कस्बा स्थित सुभाषनगर गली में कपड़ें की एक दुकान पर खड़ी महिला से उसके आभूषण से भरा छोटा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में चार हजार रुपये नकदी, लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का दो मंगलसूत्र था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र स्थित छपरे गांव निवासी बालकृष्ण पांडेय की पत्नी स्वाति अपने मायके जीतेंद्र शुक्ल निवासी दाउदपुर के घर आयी थीं। शनिवार की दोपहर वह अपनी भाभी अनीता के साथ बाजार किसी काम से आयी थी। गली के एक आभूषण व्यवसायी के यहां जाकर पिरोने के लिए पहले से दिये गये दो मंगलसूत्र को लेकर पर्स में रखी। इसके बाद वह कपड़ा खरीदने के लिए साहिद की दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.