किशनगंज, नवम्बर 4 -- किशनगंज। संवाददाता नवंबर की शुरुआत के साथ ही शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवाओं ने लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह कुहासा छाया रहा। तापमान में कमी होने की वजह से ठंड का एहसास हुआ। दिन भर बादल छाये रहे। अब गर्मी की जगह ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले हफ्तों में सर्दी का असर और तेज़ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की दोपहर तक आसमान में बदल रहे और धीरे-धीरे मौसम ठीक होने लगा। सुबह और देर शाम हवा में हल्की नमी और ठंडक महसूस की जा रही है। हल्के गर्म कपड़ों का इस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.