धनबाद, मई 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता अधिकारियों-कर्मचारियों को बदलते हुए व्यावसायिक परिवेश में बेहतर संवाद, आत्मविश्वास और नेतृत्व के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। यह व्यक्तित्व के विकास एवं क्षमता वर्धन में सहायक होते हैं। अधिगम को तभी सार्थक माना जाता है, जब वह कार्यस्थल पर परिणामों में परिवर्तित हो। गुरुवार को बीसीसीएल के निदेशक(एचआर) मुरलीकृष्ण रमैया ने यह बात बीसीसीएल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 'इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन एंड प्रेजेंटेशन स्किल्स' के समापन कार्यक्रम पर कही। मौके पर महाप्रबंधक (मानव-संसाधन) एके रॉय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों की व्यक्तिगत प्रस्तुति, अनुभव साझाकरण तथा प्रमाण-पत्र वितरण के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में कंपनी के ई-4 एवं ई-5 के अधिकारियों ने सहभागित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.