हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। दिन में गर्मी और सुबह-शाम की सर्दी लोगों को बीमार कर रही है। लापरवाही बरतने पर लोग सर्दी, बुखार व जुकाम के शिकार हो रहे हैं। जिसे लेकर जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में लोगों की भीड़ लगने लगी है। ऐसे रोगियों को डॉक्टर दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदा हो रहा है। दिन में जहां धूप लगने पर गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम ठंड भी लग रही है। जिसके कारण लोग सर्दी, खांसी, बुखार के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की पिछले कई दिनों से भारी भीड़ नजर आ रही है। यहां पर लोग लाइन में लग कर अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं काम पर आने वाले लोगों को लौटते समय शाम होने पर सर्दी महसूस हो रही है। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ रही है। तभी तो डॉक्टर ऐसे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.