रामपुर, सितम्बर 7 -- शाहबाद। बदलते मौसम से रोग फैलने लगे हैं। क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। शनिवार तक डेंगू आशंकित दो केस मिले हैं। जबकि मलेरिया के कई मरीज सामने आ चुके हैं। नबीगंज गांव निवासी किशन पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं, कुछ दिन पहले शाहबाद आए थे। यहां तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई। परिजनों ने बताया कि डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर की युवती मरियम को भी डेंगू आशंका में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर की पिचहत्तर वर्षीय सोमवती की तबीयत अचानक खराब हो गई। पोते विशाल जोशी ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स केवल तेईस हजार रह गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मलेरिया की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.