फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को बीमारों की भीड़ रही। बदल रहे मौसम में पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। 800 रोगियों ने इलाज कराने के लिए पर्चे बनवाये। डॉक्टर कक्ष से लेकर पर्चा कांउटर तक लंबी लाइन रही। सुबह 10 बजे के बाद से ओपीडी में भीड़ बढ़नी शुरू हुयी। हृदय रोग के डॉक्टर के साथ साथ चेस्ट फिजीशियन के पास बीमारों की लंबी लाइन रही। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज सबसे ज्यादा थे। इसके साथ ही साथ उल्टी और दस्त के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। चेस्ट फिजीशियन का कहना है कि इस सबके पीछे बदल रहे मौसम का कारण है। जिस तरह से मौसम का मिजाज बदल रहा है लोग खान पान में लापरवाही बरत रहे हैं जिसके चलते बीमार हो रहे हैं। ऐसे मरीजों को देखकर दवा दी जा रही हैऔर बचाव के तरीके बताये जा रहे हैं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.